bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जयपुर में बारिश

जयपुर. प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाए हैं। जयपुर में देर रात अच्छी बारिश हुई। कुछ इलाकों में तेज बूंदाबांदी तो कहीं पानी बह निकला। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान गंगानगर में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बादल छंटने के साथ ही पारा और गिरेगा।

श्रीगंगानगर जिले में तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और वहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री पर पहुंच गया। शेखावाटी इलाके में दिनभर बर्फीली हवाएं चली। चूरू में मामूली बूंदाबांदी हुई। जोधपुर संभाग में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। ठंडी के तेवर शनिवार को फिर तीखे हो गए। शाम को ठंडी हवाओं का जोर रहा। कड़ाके की सर्दी को पूरे संभाग को चपेट में ले लिया।

राजधानी में सुबह से बादल छाए रहे। दिन के तापमान में गिरावट व सुबह से चली ठंडी हवाओं ने फिर से कंपकंपी छुड़ा दी। जयपुर में शनिवार को दिन का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 20.6 पर पहुंच गया, जबकि रात में पारा 7.4 रिकार्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 48 घंटों के दौरान शीतलहर बनी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवाओं में चक्रवाती परिसंचार के चलते राज्य के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: