bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

बाड़मेर-जैसलमेर के कलेक्टर बदले

जयपुर. राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और बांसवाड़ा के जिला कलेक्टर बदल दिए। इसके अलावा 9 अन्य आईएएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। कोटा के कलेक्टर अभय कुमार को पदोन्नति देकर इसी पद पर रखा गया है।

विकास सीतारामजी भाले राज्य लोक सेवा आयोग के नए सचिव होंगे जबकि रमेश कुमार जैन को राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है। अभय कुमार एवं रजत कुमार मिश्रा को उसी पद पर सुपरटाइम वेतन श्रंखला में पदोन्नत किया गया है।

इसी प्रकार अंबरीश कुमार, रवि जैन, रवि कुमार सुरपुर एवं समित शर्मा को वरिष्ठ वेतन श्रंखला में पदोन्नति दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: