भोपाल. उज्जौन, नौगांव, पचमढ़ी और रीवा में पारा एक डिग्री पर टिका रहने के साथ ही मध्यप्रदेश में तीव्र शीतलहर का प्रकोप शनिवार को दूसरे दिन भी बरकरार रहा, हालांकि तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
उज्जौन जिले में तेज ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उमरिया में तीन, ग्वालियर, जबलपुर और राजगढ़ में चार-चार, शाजापुर, शिवपुरी, श्योपुर कला, सिवनी, सतना में पांच-पांच, टीकमगढ़ और ¨छदवाड़ा में छह-छह तथा इंदौर, गुना, रतलाम और नीमच में न्यूनतम तापमान सात-सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कड़ाके की सर्दी कुछ दिन और
भोपाल में दिनभर धूप का असर कुछ तेज रहने से ठंड से राहत रही, हालाकि ठंडी हवाएं चलती रही। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ ७.४ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, लेकिन यह सामान्य से चार डिग्री कम था।