bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

सांसद ने पूछी रेलवे बोर्ड चेयरमैन से हकीकत

इंदौर. इंदौर-अजमेर ट्रेन के लंबे रूट का मामला ‘भास्कर’ में प्रकाशित होने के बाद सांसद सुमित्रा महाजन ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के.सी. जैना से वस्तुस्थिति बताने को कहा है। श्री जैना को लिखे पत्र में उन्होंने कहा मुझे पता चला है प. रेलवे ज्यादा ट्रैफिक होने से अजमेर ट्रेन को नागदा-रतलाम के बजाय नागदा-कोटा रूट से चलाना चाहता है।

इस रूट पर ज्यादा ट्रैफिक है तो इसकी जानकारी दें और बताएं भविष्य में वाया नागदा-रतलाम कौन सी ट्रेनें चलना हैं। सांसद ने चेअरमैन से नागदा-रतलाम ट्रैक की क्षमता की जानकारी मांगी है ताकि मामले को वे संसद में उठा सकें।

क्या रतलाम-इंदौर ट्रैक को ब्रॉडगेज करने का काम जारी है?
सांसद ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक गुप्ता के पत्र का हवाला देते हुए बोर्ड चेयरमैन से रतलाम-इंदौर मीटर गेज ट्रैक के बारे में जानकारी मांगी है। श्री गुप्ता ने 17 जनवरी 2008 को श्रीमती महाजन को लिखे पत्र में बताया था रतलाम-इंदौर मीटरगेज रेलखंड को ब्रॉडगेज में बदलने का काम चल रहा है इसलिए काम पूरा होने के बाद ही इस रूट पर सीधी ट्रेन चलाई जा सकेगी।

सांसद ने चेयरमैन से कहा है आप बताएं यह काम कब शुरू हुआ। जहां तक मुझे जानकारी है यह मीटरगेज रेलवे ट्रैक अभी चालू है। यदि इसे ब्रॉडगेज में बदलने का काम शुरू हो गया है तो कब शुरू हुआ इसकी जानकारी मुझे दें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: