bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

किशोरसागर में अब दौड़ेंगी सेना की बोटें

कोटा. boat प्रशासन की ओर 9 से 11 फरवरी तक होने वाले चंबल एडवेंचर फैस्टीवल को आकर्षक बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके लिए सभी सरकारी विभागों का सहयोग लिया गया है। इसमें सेना की बोटिंग सहित अन्य कार्यक्रम शामिल है। तैयारियों में रही खामियों को पूरा करने के लिए शनिवार को एडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि चंबल फैस्टीवल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए विभागों को जिम्मेदारियां बांट दी गई है।

इस प्रकार होंगे कार्यक्रम

9 फरवरी: सुबह दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम। 10.30 बजे एअरोस्पोर्ट्स, पेरासेलिंग, पेरामोटर शो, हॉट एअर बेलून राइड, एअरो मोडलिंग शो

फोटो प्रदर्शनी : 9 फरवरी को सुबह 11 बजे आर्ट गैलरी में फोटो प्रदर्शनी लगेगी तो तीन दिन तक रहेगी। इसके अतिरिक्त रंगोली कंपटीशन होगा, जिसमें कॉलेज के छात्र व महिलाएं भाग ले सकेंगी। 9 फरवरी को ही सुबह 9 से शाम पांच बजे तक लकी बुर्ज से रेपलिंग होगी।

चंबल दर्शन : फैस्टिवल के दौरान चंबल दर्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके तहत 9 फरवरी को सुबह 9 से शाम पांच बजे तक चंबल में बोटिंग होगी। बोटिंग के लिए बोट चंबल गार्डन बोटिंग प्लेटफार्म से चलेगी।

10 फरवरी : सुबह 11 से शाम 6 बजे तक किशोर सागर तालाब में वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता होगी। इसमें आम लोगों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

11 फरवरी : सुबह 10 से 2 बजे तक सीवी गार्डन में रोज शो व छात्रों के लिए पेडल बोट की दौड़। 11 से 2 बजे तक किशोर सागर तालाब में सेना का वाटर स्पोर्ट्स एवं सेना का बैण्ड प्रदर्शन। 3 से 5 बजे तक मोटर बोट प्रतिस्पर्धा। 4 से 5 बजे साफा, मूंछ प्रतियोगिता। 6 बजे म्यूजिक छत्र विलास गार्डन।

व्यवस्थाए देखी : एडीएम सिटी दीपक नंदी ने बताया कि चंबल एडवेंचर फेस्टिवल की तैयारियों के लिए शनिवार को जगमंदिर व किशोर सागर में बोटिंग करके जायजा लिया गया है। कुछ कमियां पाई गई हैं, जिनके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पाबंद कर दिया गया है। सभी तैयारियां 8 फरवरी तक पूरी हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: