bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

.शुक्र है फिर भी आए तो!

सीकर. श्री कृष्णा सत्संग बालिका महाविद्यालय की करीब ढाई सौ छात्राओं के लिए शनिवार की सर्दी खासी तकलीफदेय रही। सर्द मौसम और शीतलहर में शिक्षामंत्री का इंतजार करना उनकी बेबसी थी। क्योंकि, कालेज के वार्षिकोत्सव में भाग लेने आए शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ तय समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे।

देरी का असर वार्षिकोत्सव में प्रतिभावान छात्राओं के होने वाले सम्मान कार्यक्रम पर भी पड़ा। मंत्री की देरी का खामियाजा प्रतिभावान छात्राओं को भुगतना पड़ा। वक्ताओं के संक्षिप्त उद्बोधन के बाद प्रतिभा सम्मान महज तीन मिनट में पूरा हो गया। उपप्राचार्य नीलम खन्ना तथा निदेशक गोरधनसिंह शेखावत ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उधर, शिक्षामंत्री ने एसके कालेज में विधायक राजकुमारी शर्मा के कोटे से बनाए गए नए हाल का भी उद्घाटन किया। हाल का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का छात्र संगठनों ने खासा विरोध किया। शिक्षामंत्री के घेराव और विरोध प्रदर्शन की पूर्व चेतावनी के चलते पुलिस महकमा भी हरकत में था। कार्यवाहक एसपी समीर कुमार सिंह, डिप्टी सिटी अनंत कुमार मय जाब्ते के कालेज गेट पर तैनात रहे।

वोट लेने हैं तो कर दो घोषणा : वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम अग्रवाल ने कार्यक्रम में खूब चुटकियां ली। इसी अंदाज में सांसद से कालेज के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा भी करा ली। अग्रवाल ने सांसद सुभाष महरिया को कालेज के लिए अपने कोटे से राशि आबंटित करने पर कालेज में अध्ययनरत साढ़े बाहर सौ छात्राओं और उनके परिजनों के वोट मिलने का विश्वास दिलाया।

चुटकियों के बीच अग्रवाल की ओर से दिया गया राजनीतिक मंत्र सांसद को रास आया और उन्होंने इसी वर्ष के बजट से पांच लाख रुपए के निर्माण की घोषणा कर दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: