bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

बंद रहा श्रीमाधोपुर

श्रीमाधोपुर. कस्बे में शुक्रवार को रात आठ बजे सुराणी बाजार में पिस्तोल की नोक पर हुई लूट के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को कस्बा बंद रखा। सुबह कस्बे के सभी व्यापार मंडलों ने घटना के विरोध में व लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अचानक कस्बा बंद रखने का निर्णय लिया।

सुबह करीब नौ बजे सभी व्यापारी सुराणी बाजार में इकट्ठे हो गए तथा पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजारों में दुकानें बंद करवाने लगे। देखते ही देखते कस्बा पूरी तरह बंद हो गया। बाद में व्यापारी उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

कोई घटना होने पर जब पुलिस को फोन किया जाता है तो पुलिस चार किलोमीटर दूर स्थित थाने से आती है, तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। एसपी की नियुक्ति नहीं होने से भी अपराधियों के होंसले बुलंद हो गए हैं। इसी दौरान दोपहर एक बजे पंचायत समिति प्रधान झाबरसिंह खर्रा धरना स्थल पर पहुंचे।

खर्रा कहा कि पिछले तीन चार माह में हार्डकोर अपराधी जमानत पर छूटकर आए हैं तथा आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। ऐसे में घटना के दिन की उनकी गतिविधियों को ट्रेस किया जाए। इसी प्रकार नए अपराधियों की गेंग भी बन गई है। उनकी भी उस दिन की गतिविधि को ट्रेस किया जाकर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।

उसी समय उपखंड अधिकारी महेशचंद्र मेहता भी धरना स्थल पर पहुंचे तथा कहा कि अपराधियों को तीन दिन में पकड़ने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके बाद व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और धरना उठा लिया। धरने के समय किसी भी घटना से निबटने के लिए पुलिस उपाधीक्षक राजेश मील, थानाधिकारी रमेश माचरा, पुलिस उपनिरीक्षक मदनसिंह, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक भगवानसिंह व श्यामसिंह सहित पूरा जाब्ता मौजूद था।

आपातकालीन मेडिकल सेवा भी बंद रही : व्यापारियों द्वारा शनिवार को किए गए बंद के आह्वान पर मेडिकल की दुकानें भी बंद रही, जिससे मरीजों को दवाई आदि के लिए भटकना पड़ा। जिला केमिस्ट एसोसिएशन सीकर के अध्यक्ष सुभाष बंसल का कहना है कि इस प्रकार लूट की वारदात पहले भी यूनिक मेडिसंस व अग्रवाल स्टोर्स आदि पर हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने तत्परता से कोई कार्रवाई नहीं की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: