News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर. जोधा-अकबर फिल्म के विरोध के लिए राजपूत करणी सेना गांधीगीरी का सहारा लेगी। सिनेमा हॉल में फिल्म के प्रदर्शन नहीं करने की मांग को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ता रविवार को सिनेमा मालिकों को गुलाब का फूल भेंट करेंगे। नए तरीके से विरोध के लिए सेना ने पूरी तैयारी कर ली है।
करणी सेना के प्रदेश सचिव व शेखावाटी प्रभारी जितेंद्रसिंह कारंगा ने बताया कि फिल्म में राजपूतों के इतिहास को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है। इससे राजूपतों के दिल को ठेस पहुंची है। कारंगा ने बताया कि रविवार को दोपहर एक बजे बजरंग काटे के पास फिल्म के निर्देशक का पुतला फूंका जाएगा।
इसके पहले राजपूत हॉस्टल से फिल्म निदेशक की शव यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने की मांग को लेकर सेना कार्यकर्ता सिनेमा मालिकों से मिलेंगे। सोमवार को कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। कारंगा ने चेताया है कि इसके बाद भी फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है तो राजपूत नंगी तलवारें लेकर प्रदर्शन करेंगे।