bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन

सीकर.oldman स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को बाजार भी जल्दी ही बंद हो गया। सुबह की शुरुआत सूर्य की तेज रोशनी के साथ हुई थी। दस बजते ही आसमान में काले बादल छाने लगे और मौसम ने करवट बदली तो सबकुछ सर्द हवाओं के साथ जमता नजर आने लगा।

दोपहर में ठंडी हवाओं ने बाजार में सन्नाटा पसरा दिया। शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक बढ़ा दी। लोग मकानों के अंदर और बाहर ठिठुरते रहे। बाइक, स्कूटर सवारों को बड़ी परेशानी हुई। तेज ठंड के कारण हाथ-पैरों की उंगलियां सुन्न पकड़ गई।

क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा। सुबह 11 बजे बाद चली ठंडी हवाओं से सर्दी का असर ओर तेज हो गया। बाजार में लोग सर्दी से बचने के लिए दिन में भी अलाव तापते रहे। शाम को सर्दी के कारण बाजार ओर दिनों की अपेक्षा जल्दी बंद हो गए। सर्दी का असर फसलों पर भी पड़ा है।

बढ़ती ठंड से परेशान किसानों को फसल चौपट होने की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्दी के कारण जनजीवन खासा प्रभावित रहा। मौसम में शनिवार को अचानक बदलाव आया तथा सर्दी बढ़ गई। सूरज सुबह से ही बादलों की ओट में रहा तथा सर्द हवाओं से लोग परेशान रहे। अचानक मौसम पलटने से लोगों को परेशानी हुई। शाम को बूंदाबूंदी से सर्दी और बढ़ गई तथा लोगों को रजाई में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया।

कस्बे में दिनभर सर्द हवाएं चलती रही व बादल छाए रहे। लोग गर्म कपड़े पहने अलाव तापते रहे। दोपहर हुई हल्की बरसात के बाद सर्दी बढ़ गई। दिनभर लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा, वहीं सूरज की धूप के लिए इंतजार करना पड़ा। तेज सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म पेय व खाद्य का सहारा लेना पड़ रहा है। सर्दी के कारण मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह-शाम सूनापन रहा।

सर्द हवाओं से दिनभर सर्दी के तेवर तीखे रहे। आसमान में बादल छाए रहने से लोग धूप को तरसते रहे। दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को घरों में केद कर दिया। सूरज के बादलों की ओट में छिपे रहने से दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: