bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाबी की क्लास में सेक्स का पाठ!

चंडीगढ़. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल-22 की आठ छात्राओं ने एक टीचर पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया है। घटना के करीब 9 दिन बीतने के बावजूद स्कूल प्रिंसिपल ने एजूकेशन डिपार्टमेंट को जानकारी नहीं दी। डिपार्टमेंट ने इस पर कार्रवाई की बात कही है।

11वीं की छात्राओं का आरोप
स्कूल की 11वीं की आठ स्टूडेंट्स (गल्र्स) ने कॉन्ट्रैक्ट पर पंजाबी विषय पढ़ाने वाले ज्ञानदीप सिंह पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया। स्टूडेंट्स ने 24 जनवरी 2008 को प्रिंसिपल को एक लैटर सौंपा, जिसमें कहा गया है कि टीचर ज्ञानदीप पीरियड के दौरान सब्जेक्ट से हटकर कुछ और ही पढ़ाना शुरू कर देते हैं और कहते हैं कि लाइफ में सेक्स बहुत जरूरी है। वह अश्लील हरकतें भी करते हैं। वह हमारी टांगों को छू कर सीधी लाइन में बैठने को कहते हैं। लैटर में स्टूडेंट्स ने टीचर ज्ञानदीप को बदलने को कहा था।

टीजीटी को पीजीटी का काम
चंडीगढ़ प्रशासन ने ज्ञानदीप को बतौर टीजीटी नियुक्त किया था। यानी वह 10वीं से ऊपर की क्लास नहीं पढ़ा सकते, लेकिन प्रिंसिपल ने ज्ञानदीप को पीजीटी का काम सौंपते हुए 11वीं क्लास पढ़ाने की इजाजत दी। टीचर के 11वीं के स्टूडेंट्स को पढ़ाते हुए एक हफ्ता ही बीता था कि स्टूडेंट्स ने टीचर पर ये आरोप लगाए। ज्ञानदीप ने 21 नवंबर से जीएमएसएसएस-22 में काम करना शुरू किया था।

वर्ा्िनग देकर छोड़ा
प्रिंसिपल ने घटना की जानकारी एजूकेशन डिपार्टमेंट को नहीं दी। अपने लेवल पर सेक्सुअल हैरसमेंट कमेटी बैठाई और 26 जनवरी 2008 को टीचर को वर्ा्िनग देकर छोड़ दिया। इस टीचर को 8वीं क्लास से नीचे की क्लासेज पढ़ाने के निर्देश दिए गए।

विवादों से पुराना नाता
इसी स्कूल में फरवरी 2006 में हिंदी के टीचर सुनील (कॉन्ट्रैक्ट पर) इसी स्कूल की 10वीं की दो लड़कियों को भगा ले गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और एजूकेशन डिपार्टमेंट ने बर्खास्त कर दिया था। इसी स्कूल के मैथ्स टीचर अमर सिंह को 2007 के अंत में पुलिस ने फर्जी डिग्री इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

>> मैं बेकसूर हूं और मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। जिस किसी ने यह शिकायत की है उसकी नीयत ठीक नहीं है या फिर उसे भड़काया गया है।
ज्ञानदीप, आरोपी टीचर

>> मुझे मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन मैं इसकी पड़ताल करवाउंगा। यह एक गंभीर घटना है और स्कूल प्रिंसिपल को हमें सूचित करना चाहिए था।
एसके. सेतिया, डीपीआई (स्कूल्स)

>> टीचर को वर्ा्िनग दी गई है और एजूकेशन डिपार्टमेंट को आज ही इस बारे में बता दिया जाएगा।
दिलबाग सिंह, प्रिंसिपल जीएमएसएसएस-22





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: