bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

अंबिकापुर में ठंड का रिकार्ड टूटा

अंबिकापुर/रायपुर. विदाई की बेला में ठंड के पलटवार ने पूरे प्रदेश को कंपकंपा दिया है। अंबिकापुर में शनिवार को फरवरी माह के न्यूनतम तापमान का 55 सालों का रिकार्ड टूट गया और पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

राजधानी रायपुर में भी सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे उतरा। पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार पाला पड़ने से फसलों को नुकसान की खबर है। सरगुजा जिले के पहाड़ी इलाकों मैनपाट, सामरी, कुसमी में स्थिति ज्यादा खराब है। ठंड से इन इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

राजमोहिनी देवी कृषि महा. अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डा. शास्त्री के अनुसार उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी है। इसके चलते सरगुजा जिले में अगले 48 घंटों तक शीतलहर के प्रकोप से मुक्ति नहीं मिल पाएगी।

बदले मौसम का असर फसलों पर भी पड़ा है। पाला पड़ने से फसलों व सब्जियों को क्षति हो रही है। क़ृषि विशेषज्ञों के अनुसार फसलों में तापमान 5 डिग्री के नीचे होने से उसकी जैविक प्रक्रिया बाधित होती है।

न्यूनतम तापमान की अवधि बढ़ने से फसलें भी देर से पकती हैं। तापमान 4 डिग्री के नीचे होते ही पाला पड़ना शुरू हो जाता है। जिले में यह तापमान कई दिनों से बना हुआ है, जिसका सबसे ज्यादा असर आलू व मिर्च की खेती पर पड़ रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: