bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

बारिश के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को 2-2 अंक

ब्रिसबेन. ब्रिसबेन में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। दोनों टीमों को 2-2 अंक मिले हैं।

इससे पहले त्रिकोणीय वनडे सिरीज के पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने बेहद तेज शुरुआत की है और तीन विकेट के नुक़सान पर 39 रन बना लिए हैं। लेकिन बारिश के कारण दो बार मैच रोक देना पड़ा था।

गिलक्रिस्ट के आउट होने के बाद बारिश के कारण मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। दोबारा मैच शुरू होने के बाद होप्स 17 रन पर इशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग का बल्ला आज नहीं चला और बिना खाता खोले ही श्रीसंथ की गेंद पर सहवाग को कैच दे बैठे।

आस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत एडम गिलक्रिस्ट और होप्स ने की है। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर गिलक्रिस्ट को श्रीसंत ने कैच आउट करा दिया।

भारतीय पारी:
इससे पहले ब्रिस्बेन वनडे में भारत ने आस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया है। बारिश के कारण मैच 45-45 ओवर का कर दिया गया है।

भारत की पूरी टीम 45 ओवर में 194 रन बनाकर आउट हो गई। खराब शुरुआत के बाद आखिर में हरभजन सिंह और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को सम्मानजक स्तर तक पहुँचाया।

आस्ट्रेलिया की ओर से ब्रेट ली सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने नौ ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट लिए।

इससे पहले ब्रिसबेन में खेले जा रहे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहले ट्राइएंगुलर सीरीज में भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज आज कुछ खास नहीं कर पाए और सस्ते में ही निपट गए।

वीरेंद्र सहवाग 6, सचिन तेंडुलकर 10, गौतम गंभीर 39, रोहित शर्मा 29, मनोज तिवारी 2 और रॉबिन उत्थपा 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इससे पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से ओपनिंग करने सचिन और सहवाग क्रीज पर उतरे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर भी आज मात्र 10 रन बनाकर बेट्र ली की गंद पर हिट विकेट आउट हो गए। सहवाग 6 रन बनाकर नाथ ब्रैकन की गेंद पर आउट हो गए।

टीमें:
भारत: महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान, विकेटकीपर), सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, रॉबिन उत्थपा, इरफान पठान, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, श्रीसंथ, रोहित शर्मा और मनोज तिवारी।

आस्ट्रेलिया: रिकी पॉन्टिंग(कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट, माइकल क्लार्क, एंड्रयू सायमंड्स, माइकल हसी, ब्रैड हैडिन, जेम्स होप्स, ब्रेट ली, एस्ले निफ्फके, नाथन ब्रेकन और मिसेल जॉनसन।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: