bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

दो बेटियों की मां होने का गर्व है

चंडीगढ़.hema ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी..। बेहतर एक्टर, क्लासिकल डांसर और पॉलिटिशियन। जीवन में ये किरदार निभाते हुए वह बहुत खुश हैं और कहती है कि मैंने समय पर सही निर्णय लिया है। हर काम को पूरे तन्मयता के साथ किया है। हेमा मालिनी यहां चल रहे चंडीगढ़ फिल्म फैस्टिवल के दौरान बैले पेश करने आई हैं। शनिवार को वह पत्रकारों से रू-ब-रू हुईं।

सुंदरता का राज रोमांटिक होना
खूबसूरती का राज वह जीवन में रोमांस बताती हैं। वे कहती हैं कि मैं रोमांटिक पर्सन हूं। वह अपने आपको फिल्म डांसर नहीं, बल्कि क्लासिकल डांसर कहलाना पसंद करती है।

लोगों को जागरूक होना पड़ेगा
हेमा का कहना है कि पंजाब में कन्या भ्रूण हत्या को सैमिनार व वर्कशॉप के माध्यम से कम नहीं किया जा सकता, बल्कि हर गांव में जाना होगा और लोगों को इसके प्रति अवेयर करना होगा। उन्होंने बताया कि वह इस मुहिम के लिए कार्य करने के तैयार है, बशर्ते लोग उनके पास आएं। हेमा अपने आपको खुशकिस्मत मानती है कि उन्हें दो बेटियों की मां होने का गर्व मिला है।

अपनी मर्जी नहीं थोपी हैं बेटियों पर
daughtersहेमा ने बताया कि दोनों बेटियां ईशा और आहना को अपने निर्णय लेने के छूट है। ईशा ने पहले अनेक फिल्मों में काम किया, लेकिन अब वह क्वालिटी को प्राथमिकता देती है। आहना को जानवरों से अधिक प्यार है और वह उनके लिए कुछ न कुछ करती रहती है। फिल्म प्रोड्यूस करेंगी लेकिन समय लगेगा। हेमा ने बताया कि बीजेपी की तरह दूसरी पार्टियों को भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देना चाहिए।

धर्म्ेद्र ने चाहा तो दिखेंगे एक साथ
धर्म्ेद्र के साथ दोबारा फिल्मों के दिखने के प्रश्न पर हेमा बोली कि यदि धर्म्ेद्र ने चाहा तो हम और हमारा परिवार एक साथ रूपहले पर्दे पर दिखेंगे। पंजाबी लैंग्वेज पर बात करने के सवाल पर हेमा ने कहा कि धर्म्ेद्र जी मुझे पंजाबी तो नहीं सिखा पाए, लेकिन मैंने उन्हें तमिल अवश्य सीखा दी।

आप जिताएंगे तो खड़ी होगी चुनाव में
पंजाब से चुनाव लड़ने के सवाल पर वे बोलीं कि यदि लोग मुझे पंजाब से चुनाव जिताने का मूड बना लें तो मैं अवश्य चुनाव में खड़ा होना चाहूंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: