bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

श्रीदेवी : हाजिर होने का फिर आदेश

मुंबई.sridevi स्थानीय कोर्ट ने शनिवार को फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी को पिछले वर्ष दो चैक बाउंस होने के मामले में सात मार्च को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया।

श्रीदेवी के वकील के अनुसार, स्वास्थ्य के आधार पर श्रीदेवी को कोर्ट में हाजिर नहीं होने के लिए अर्जी दी गई थी। जिस पर कुर्ला अदालत के न्यायाधीश एस.आर. जगताप ने अर्जी स्वीकार करते हुए श्रीदेवी को अगली सुनवाई के लिए 7 मार्च को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया।

इसके पूर्व अदालत में हाजिर नहीं होने के बाद ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी जमानती वारंट को निरस्त करने के लिए श्रीदेवी ने सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। सत्र न्यायालय ने श्रीदेवी को उचित माध्यम से आने के लिए आदेश दिया था।

फोटो फिल्म इंडस्ट्रीज के मालिक मधु गुप्ता और सुशील गुप्ता ने श्रीदेवी के खिलाफ कथितरूप से ९२ और ८.४१ लाख रुपए के चेक पिछले वर्ष बाउंस होने की शिकायत जूहू थाने में दर्ज कराई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: