bhaskar Web English
HomeNewsNational National

रानी मुखर्जी मामले में नया मोड़

कोपरगांव. रानी मुखर्जी मामले में नया मोड़ रानी मुखर्जी के भूमि सौदा मामले में एक नया मोड़ आ गया है। एक महिला ने दावा किया है कि जिस भूमि मालिक ने 17 लोगों को जमीन बेच कर ठगा है, उससे उन्होंने भी जमीन खरीदी थी। महिला ने भूमि मालिक पर ठगने का आरोप लगाया है।

नागपुर की मायाबेन ठाकुर ने कहा, ‘रानी की तरह मुझे भी जमीन के मालिक मुरलीधर सोनावाने ने ठगा है। उसने अपनी जमीन के प्लॉट काटे और उसे 17 लोगों को बेच दिया। उसने यह सब यहां के राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत से किया।’

ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख से कहा है और अहमदनगर जिले के एसपी को मामले में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो हम हाईकोर्ट में जाएंगे।

मालूम हो, रानी ने शिर्डी में जमीन खरीदी थी। यह श्रीरामपुर सब-डिवीजन में आती है। जब रानी ने जमीन अपने नाम करने के लिए अर्जी दी तब पता चला कि जो जमीन उसे बेची गई वह सरकारी है। मामले के प्रकाश में आने पर पता चला कि उसी जमीन को 16 अन्य लोगों को भी बेचा जा चुका है। रानी ने 12000 वर्ग फीट जमीन 33 लाख में खरीदी थी। श्रीरामपुर के एसडीओ ने जमीन के सौदे को गैरकानूनी घोषित कर दिया था।

रानी के वकील ने कहा कि एसडीओ के आदेश को बाम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बैंच में चुनौती दी जाएगी। अब बाकी के खरीदार भी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में जुट गए हैं।

संबंधित खबरें
* हाईकोर्ट जाएंगी रानी मुखर्जी
* रानी मुखर्जी पर जुर्माना
* रानी की जमीन का सौदा गैरकानूनी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: