जालंधर. माईहीरां गेट में केनरा बैंक व स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम तोड़ने के प्रयास का आरोपी नशेड़ी पुलिस की पकड़ में आ गया है। पुलिस ने संगत सिंह नगर के बलजिंदर उर्फ हैप्पी को कपूरथला रोड स्थित नहर की पुली के पास पकड़ा। उसकी निशानदेही पर एटीएम से चोरी किया पंखा भी बरामद किया गया है।
मीडिया ने की मदद
एसपी सिटी वन डा. कालिया ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित फोटो के बाद जनता ने फोन कर हैप्पी के बारे जानकारी दी थी।
10 नंबर की गोली खा बन गया अपराधी
हैप्पी ने बताया कि उस दिन दोस्त सोनू ने उसे 10 नंबर की नशीली गोलियां दी थी। गोलियां खाकर वह चोरी करने निकल पड़ा। पहले वह स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम में घुसा र्औ ईट मारकर शीशा तोड़ दिया, लेकिन काफी प्रयास के बाद एटीएम से नोट नहीं निकले। इसके बाद वह दूसरे एटीएम में गया, जहां पर भी ऐसा ही हुआ। कुछ हाथ न लगने के बाद उसने पंखा ही उतार लिया था।