जालंधर. कड़ाके की सर्दी के बाद अब बारिश होने के हालात बनने लगे हैं। शनिवार को बादल उमड़ने शुरू हो गए, जिस कारण रविवार को बूंदाबांदी हो सकती है।
दूसरी तरफ, ठंड का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा और दिनभर धूप नहीं निकली। पारा और नीचे जा गिरा है। जालंधर के आदमपुर एयरबेस -2.0 डिग्री सैल्सियस के न्यूनतम तापमान से एक बार फिर से पंजाब का सबसे ठंडा स्थान बना रहा।
आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन के मौसम विभाग से रक्षा प्रवक्ता को दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा और स्मोकेज बनी रह सकती है।