अमृतसर. पंजाब ब्राrाण कल्याण मंच की बैठक शनिवार को श्री हनुमान मंदिर चाटीविंड गेट में अध्यक्ष नरेश कुमार धम्मी की अध्यक्षता में हुई। इसमें गुरुवार को एनसीबी के एक अधिकारी द्वारा मंत्री से किए गए र्दुव्यवहार की निंदा की गई।
मंच के कोषाध्यक्ष डा. अशोक शर्मा ने कहा कि किसी भी अपराधी को सरेआम पीटना जहां अनुचित है, ऐसा करने से रोकने वाले जन प्रतिनिधि के साथ र्दुव्यवहार किया जाना बेहद शर्मनाक है। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, सरपंच बलदेव कृष्ण शर्मा, किशोर श्रीधर, सुनील शर्मा, मदन लाल, राहुल धम्मी आदि मौजूद थे।
पत्रकारों के पीले कार्ड 10 से
अमृतसर डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन आफिस (डीपीआरओ) की ओर से पत्रकारों के पीले कार्ड 10 फरवरी से बनने शुरू हो जाएंगे। यह आश्वासन मुख्यमंत्री निजी सचिव डा. डीएस चीमा ने दिया। इस संबंध मंे चंडीगढ़-पंजाब यूनियन आफ जनर्लिस्ट की जिला इकाई का प्रतिनिधि मंडल प्रधान जसबीर सिंह पट्टी के नेतृत्व में मिला।
यह कार्ड पिछले कई दिनों से बनाने बंद कर दिए गए हैं। इससे पत्रकारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। क्योंकि पत्रकारों को पुलिस को अपनी पहचान करना मुश्किल हो जाता है, पीले कार्ड जारी करने के लिए लोक संपर्क मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया भी गंभीर हैं, वह भी विभाग के डायरैक्टर से बातचीत कर चुके हैं।