bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

कुछ करने से हल होंगी समस्याएं

अमृतसर. jaliawala ऐतिहासिक धरोहर जलियांवाला बाग की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए नगर निगम नोटिस पर नोटिस जारी कर रहा है लेकिन समस्याएं ज्यों की त्यों खड़ी हैं। इसके आसपास स्थित घरों के लोग कूड़ा लगातार इसमें फैंक रहे हैं और एग्जास्ट फै न और जनरेटरों की चिमनियां भी लगातार इस तरफ प्रदूषण फैला रही हैं।

हालात यह है कि प्रशासन भी खास मौकों पर ही बाग की सफाई करवाता है अन्यथा बाग अपनी दुर्दशा की कहानी खुद ही बयां कर देता है। निगम की तरफ से कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है। bagh

दो साल पहले इस समस्या को हल करने के लिए तत्कालीन कमिश्नर केएस कंग ने पहल की थी। इसका असर भी दिखाई देने लगा था, लेकिन कुछ समय बाद फि र वही हाल हो गया।

16 जनवरी 2008 को दैनिक भास्कर में यह मुद्दा प्रकाशित होने के बाद 17 जनवरी को नगर निगम कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने बाग का दौरा किया और नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने कहा था कि किसी भी व्यक्ति को ऐतिहासिक स्थल की गरिमा से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद होटल मालिकों के कानों तले जूं तक नहीं रेंगी।

कैसे हो समस्या का हल
बाग के चारों तरफ 150 के करीब इमारतें हैं। तकरीबन सभी घरों में कूलर, एसी और एग्जास्ट फैन लगे हुए हैं। अगर लोग अपने घरों में सप्लिट एसी लगाए और होटल मालिक अपनी चिमनियों और जनरेटरों में धुआं रिसाल्व करने वाली लेटैस्ट मशीनरी का उपयोग करें तो काफी हद तक प्रदूषण की समस्या हल हो सकती है।

>> जिनकी चिमनियां बाग में पड़ती हैं, उनके चालान काटे जाएंगे। अगर फिर भी लोग नहीं माने तो निगम चिमनियां हटाएगा।
डीपीएस खरबंदा, कमिश्नर. निगम

क्या कहते हैं लोग
>> बाग में सबसे ज्यादा सीनियर सिटीजन आते हैं। बुढ़ापे में उन्हें स्वच्छ वायु और आक्सीजन की ज्यादा जरुरत होती है, लेकिन बाग में तो प्रदूषण ही इतना होता है कि पूछो ही मत।
दर्शन कुमार, निवासी सुंदर नगर

>> बाग के चारों तरफ बाउंडरी कर यहां से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।
रोशन लाल अग्रवाल, निवासी कटड़ा आहलूवालिया

>> निगम अगर बाग के रख-रखाव के लिए दी जाने वाली ग्रांट का ही सही तरीके से उपयोग कर ले तो समस्या काफी हदतक हल हो सकती है।
यशपाल मेहता, निवासी बाग रामानंद

>> बाग के अंदर और बाहर मुख्य सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जाना चाहिए, इससे भी बाग में प्रदूषण फैलाता है।
चरणजीत सिंह, निवासी, बाबा दीप सिंह कालौनी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: