bhaskar Web English
HomeNewsNational National

अहमदाबाद में होटल ढहा, 8 की मौत

अहमदाबाद. अहमदाबाद के कालूपुर इलाके में एक होटल की इमारत ढह जाने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार तीन मंजिले इस बिल्डिंग के मलबे में अन्य कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि घायलों को शारदाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद अग्शिमन दल के सदस्य और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मलबा हटाने का काम जोर शोर से चल रहा है।

उन्होंने बताया कि इमारत गिरने के कारण अभी नहीं मालूम हो पाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: