bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

जया ने पूछा, राज ठाकरे कौन हैं?

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे द्वारा शनिवार को बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पर निशाना साधे जाने के बाद उनकी पत्नी और सांसद जया बच्चन ने कहा है कि हमारी इच्छा मुंबई में भी स्कूल खोलने की है अगर राज उसके लिए जमीन दान करें।

एक प्रेस कॉंफ्रेंस में जया ने कहा कि मैंने सुना है कि राज ठाकरे के पास महाराष्ट्र.. मुंबई में काफी संपत्ति है (कोहिनूर मिल्स)। अगर वे जमीन दान कर देते हैं तो हम अपनी बहू (ऐश्वर्य राय) के नाम पर यहां भी एक स्कूल खोल सकते हैं।

मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीयों के खिलाफ कथित अभियान चला रहे राज ठाकरे के बारे में समाजवादी पार्टी सांसद जया ने कहा कि मैं नहीं जानती कि राज ठाकरे कौन हैं? अभिनेत्री जया ने कहा कि बाल ठाकरे मेरे पिता जैसे हैं और उद्धव उनके पुत्र हैं, इनके अलावा मैं किसी और ठाकरे को नहीं जानती।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बाराबांकी के एक गांव में ऐश के नाम पर बिग बी द्वारा स्कूल खोले जाने के मामले पर कल राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा किया था कि अमिताभ उत्तर प्रदेश में स्कूल खोलकर क्या साबित करना चाहते हैं। उन्हें महाराष्ट्र में कुछ करने की इच्छा क्यों नहीं होती..

संबंधित खबरें
* राज ठाकरे ने उत्तर भारत के खिलाफ उगला जहर
* बिग बी पर टिप्पणी: कुंठित हैं राज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: