bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

गुंडागर्दी पर उतारू राज समर्थक

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के समर्थकों ने रविवार को साफ तौर पर गुंडागर्दी करते हुए समाजवादी पार्टी के साथ ही उत्तर भारतीयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

विभिन्न खबरों के मुताबिक आज महानगर में समाजवादी पार्टी की रैली हो रही है जिसे अमर सिंह सहित कई नेता संबोधित कर रहे हैं। लेकिन इस रैली का विरोध कर रहे राज समर्थकों ने एक सपा कार्यकर्ता के साथ ही टैक्सी वालों के साथ भी मारपीट की।

विभिन्न चैनलों पर दिखाए गए फुटेज में कई स्थानों पर मनसे कार्यकर्ता उत्पात मचाते दिख रहे हैं। पुलिस अधिकांश जगह निष्क्रिय हैं, दादर में पुलिस ने बचाव में छुटपुट कार्रवाई जरूर की। गौरतलब है कि कल अमर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से सुरक्षा की मांग की थी। कल के भड़काऊ बयानों के बाद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी लेकिन फिर भी राज समर्थक बवाल मचाने में अब तक कामयाब रहे हैं।

बताया गया है कि अमर सिंह ने रैली में अपने भाषण में राज ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज को कोसने के साथ ही कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।

जय महाराष्ट्र नहीं जय भारत :
शहर में एक कार्यक्रम में आज केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने राज ठाकरे के शनिवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें राजनीति में बच्च कहकर समझाइश दी और कहा कि राज ठाकरे को जय महाराष्ट्र नहीं जय भारत बोलना सीखना चाहिए। गौरतलब है कि पहले भी लालू ने क्षेत्रवाद के आधार पर राज के खिलाफ देश को बांटने का आरोप लगाया था।



संबंधित खबरें
* सुलग सकती है मुंबई, डोंबिवली में भी हंगामा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: