bhaskar Web English
HomeNewsNational National

उड़ीसा में चार की मौत, एंथ्रेक्स तो नहीं!

कोरापुट. उड़ीसा के इस जिले के सूनाबेड़ा और सेमिलिगुड़ा इलाकों में पिछले दस दिनों में चार लागों की मौत हुई और माना जा रहा है कि इस मौत की वजह है खतरनाक बीमारी एंथ्रेक्स। मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी एसके तकरी ने कहा कि सूनाबेड़ा में एक और सेमिलिगुड़ा में तीन लोगों की मौत मांसाहार के बाद हुई। उन्होंने बताया कि इन सभी में एंथ्रेक्स जैसे लक्षण पाए गए।

तकरी ने बताया कि जिस इलाके में इन चारों की मौत हुई उसके पास के गांवों में सुरक्षात्मक उपाय के लिए जानवरों को टीके लगाए गए थे। मृतक और कुछ अन्य लोगों में पेट पर सूजन और पूरे शरीर पर फफोले जैसी शिकायतें देखने को मिल रही हैं। दूसरी तरफ, डॉ. केएच रेड्डी ने कहा कि हालात काबू में हैं और डॉक्टरों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमें प्रभावित इलाकों में दवाएं और टीके आदि बांटने के लिए जा रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: