bhaskar Web English
HomeNewsNational National

डेरा प्रमुख पर हमले के पीछे खालिस्तानी आतंकी

चंडीगढ़. डेरा सच्च सौदा प्रमुख राम रहीम पर हुए हमले की जांच शुरू करने के साथ ही पुलिस ने रविवार को खालिस्तान के एक आतंकी बख्शीश सिंह की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा यह आशंका भी जताई गई है कि डेरा प्रमुख के काफिले पर हमला करने के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने बताया है कि डेरा प्रमुख पर हमले के लिए शक्तिशाली ट्रक टायर बम का इस्तेमाल किया गया। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद पुष्टि की जाएगी कि आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया है।

दूसरी तरफ, बख्शीश सिंह की तलाश में उसके पटियाला स्थित निवास पर छापा मारा गया लेकिन वह वहां नहीं मिला। उसके बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर पुलिस टीमें भेजी गई हैं। बख्शीश सिंह 2003 से पैरोल पर रिहा है।

करनाल के एसपी एएस चावला ने कहा कि पुलिस जांच में पता चला है कि बख्शीश भिंडरवाला खालिस्तान टाइगर फोर्स का सदस्य है और पटियाला में रहता है। डेरा प्रमुख पर कल हुए हमले का मास्टरमाइंड बख्शीश ही था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: