नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली में एक गारमेंट गोडाउन में रविवार सुबह आग लग जाने के बाद दम घुट जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक वर्ष का एक शिशु भी शामिल है।
फायर ब्रिगेड अफसरों ने बताया कि शाहदरा के कबीर नगर क्षेत्र में स्थित एक गोडाउन के ग्राउंड फ्लोर में आज सुबह 5.50 बजे आग लगी। फायर ब्रिगेड के दल ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकालने के साथ ही दस अन्य लोगों को बचा लिया।
मृतकों की पहचान मो. रफ्तार, उसकी पत्नी जुलेखा, बहू मेहनाज और उसके दो बच्चों अली (1) और अफरोज (7) के रूप में की गई है। गौरतलब है कि पिछले महीने 14 तारीख को दक्षिण दिल्ली में एक मकान में आग लग जाने के कारण दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान गई थी।