न्यूयॉर्क. अगर आप यह सोचते हैं कि दोपहर में झपकी लेने से आपको रात में नींद नहीं आएगी तो यह सोचना गलत है। हॉर्वर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं का कहना है कि दोपहर को ली गई 45 मिनट की झपकी से रात की नींद खराब नहीं होती, बल्कि इससे याददाश्त भी बढ़ जाती है।
प्रमुख शोधकर्ता मैथ्यू ए टकर और उनके दल ने 23 साल की औसत उम्र के स्त्री-पुरुषों पर अध्ययन के बाद यह जानकारी दी है। ‘स्लीप’ में प्रकाशित शोध रिपोर्ट के मुताबिक, रात को भरपूर नींद के बावजूद मनुष्य का दिमाग दिन में जागृत अवस्था में संग्रहित की र्गई सभी सूचनाओं का विश्लेषण नहीं करता।
वह केवल उन्हीं सूचनाओं का विश्लेषण करता है, जिन्हें हम मन लगाकर सीखते हैं। दोपहर की झपकी में बाकी की सूचनाओं का विश्लेषण हो जाता है।