bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हाट में खरीदारी करने वाले हुए परेशान

भोपाल. रविवार को न्यू मार्केट हाट में खरीदारी करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टीनशेड पर गुरुजियों के जमे होने से हाट में जाने का एक रास्ता बंद था। माता मंदिर और तुलसी नगर की तरफ से आने वाले लोगों को हाट में जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था।

न्यू मार्केट में रविवार को रोजाना की अपेक्षा चहल पहल काफी अधिक होती है। हाट में खरीदारी करने के लिए शहर के लगभग हर कोने से लोग न्यू मार्केट जाते हैं। प्रशासन ने टीनशेड से गुजरने वाली सड़क को अस्थायी जेल घोषित कर दिया और रविवार को भी देर रात तक गुरुजी वहीं जमे हुए थे।

दोपहर से ही न्यू मार्केट हाट या आगे जाने वाले लोगों के पास मुख्य मार्ग की बजाय सरकारी मकानों के सामने की सड़क से जाने के अलावा कोई और चारा नही था। तुलसी नगर में रहने वाले देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि वे हमेशा कमला नेहरू स्कूल के पास स्कूटर पार्क करके हाट में जाते थे, लेकिन आज उनकी गाड़ी हाट में दुकानों के बीच फंस गई और उन्हें खास तौर से वापस आने में ज्यादा दिक्कत हुई।

टीटी नगर में रहने वाले आरके दुबे ने कहा कि घर के सामने हाट दुकानें लगने से हर रविवार को वैसे ही बहुत परेशानी होती थी। आज तो पूरा ट्रेफिक ही घर के सामने से गुजर रहा था ट्रेफिक के शोर से पूरा घर दिन भर परेशान होता रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: