bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

मरी मुर्गियों ने नींद उड़ाईठ्ठ नींद

इंदौर. पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू की खबरों के बीच रविवार शाम पश्चिमी रिंगरोड और रामचंद्रनगर नाले के किनारे मिली मरी मुर्गियों ने निगम और रहवासियों की उड़ा दी। नगर निगम ने मुर्गियां जब्त किए, जो सोमवार को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

निगम पदाधिकारी रविवार को क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित समारोह में व्यस्त थे तभी निगम व पुलिस कंट्रोल रूम पर मुर्गियां मिलने की सूचना पहुंची। स्वास्थ्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने वेटरनरी डॉक्टर एम.के. गौतम को मौके पर जाने का कहा।

उन्होंने रईस खान के साथ चार लोगों को रवाना कर दिया। आधे घंटे की तलाश पर चंदननगर चौराहा के करीब एक होटल के पास १८ मुर्गियां मिली। फिर टीम रामचंद्रनगर, हुकुमचंद कॉलोनी और विंध्याचल कॉलोनी के बीच बहने वाले नाले के आसपास तलाशती रही। अंतत: भूतेश्वर महादेव मंदिर के पीछे नाले के किनारे दो मुर्गियां मिली। डॉ. गौतम ने बताया बर्ड फ्लू की संभावना नहीं है।

कितनी तैयारी : मुर्गियां जब्त करने पहुंची निगम की टीम के पास न मास्क थे, न दस्ताने। कर्मचारियों ने यहां-वहां से प्लास्टिक की थैलियां उठाकर पहनी और मुर्गियां बोरियों में भरीं।

दुकानदारों को थमाएंगे नोटिस

श्री राठौर ने बताया बर्ड फ्लू की आशंका के चलते सोमवार से सभी मुर्गी विक्रेताओं और हॉटल-रेस्टोरेंट मालिों को एहतियात बरतने के नोटिस जारी करेंगे।

मरी मुर्गियां इंसीनरेटर भेजें

संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. चौहान ने बताया पोल्ट्रीफार्म्स की जांच कर नमूने ले रहे हैं। मालिकों को कहा गया है अप्राकृतिक मौत होने पर सूचना दें और मरी मुर्गियां इंसीनरेटर में नष्ट करवाएं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: