bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

इंदौर के दो व्यापारी फंसे

इंदौर. रविवार सुबह अहमदाबाद में रेलवे स्टेशन के पास चार मंजिला होटल शकुंत के गिर जाने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने का अनुमान है, इनमें इंदौर के दो और उज्जैन का एक व्यापारी शामिल है। अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

व्यापार के सिलसिले में 1 फरवरी को 85, राधानगर निवासी 55 वर्षीय सोमचंद्र जैन, 403, विशाल रीजेंसी राणीसती गेट निवासी 32 वर्षीय महेंद्र जैन और 13-ए, उषानगर निवासी सुनील सोमानी एक साथ अहमदाबाद में व्यापार के सिलसिले में गए थे।

वे पहली मंजिल पर रुके थे। सुबह जब इमारत ढही तो सोमचंद्र जैन और महेंद्र जैन मलबे में दब गए। शाम तक उनकी कोई खबर नहीं मिली। उधर, साथ गए उषानगर निवासी सुनील सोमानी बाजार से देरी से लौटने केकारण किसी दूसरे होटल में रुक गए। जिसकी वजह से वे बच गए।

सुबह उन्होंने ही इंदौर में दोनों व्यापारियों के परिजनों को फोन किया।इसी होटल में उज्जैन के एक व्यापारी वीडी क्लॉथ मार्केट निवासी 55 वर्षीय सुशील जैन भी ठहरे हुए थे। उनकी भी अभी तक कोई सूचना नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: