bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

फाउंड्री को खतरनाक माना

अजमेर. फॉयसागर रोड स्थित राजस्थान आयरन फाउंड्री में शनिवार को हुए धमाके की शुरुआती जांच में पुलिस ने फाउंड्री को आबादी क्षेत्र के लिए खतरनाक माना है। पुलिस जल्द ही एडीएम सिटी कोर्ट में इस्तगासा पेश करेगी। फॉयसागर चौकी प्रभारी रोड़मल ने बताया कि आबादी क्षेत्र, प्रदूषण सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि धमाके के पीछे किसी कर्मचारी की लापरवाही तो नहीं रही। इधर, फाउंड्री के पास रहने वालों में सलीम, प्रकाश, मनोज, महावीर और शंकर आदि ने रविवार को पुलिस को बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। फाउंड्री को हटवाने के लिए कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नतीजतन हर समय खतरा बना रहता और वातावरण भी प्रदूषित होता है। मालूम हो कि शनिवार शाम को फाउंड्री में हुए धमाके के बाद लोहे-कोयले के जलते टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए थे। इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और लोग घबराकर घरों से निकल गए थे।

फैक्ट्री आबादी के लिए खतरा है, कभी भी हादसा हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद एडीएम कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 133 के तहत इस्तगासा दायर किया जाएगा।
-रोड़मल, फॉयसागर चौकी प्रभारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: