bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

मकान में घुसा ट्रक

थांवला.truck कस्बे के बस स्टैण्ड के समीप मूंगफली से भरा एक ट्रक मकान में जा घुसा, जबकि चारे से भरा एक अन्य मिनी ट्रक तेजा चौक चौराहे पर बने मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गया। शनिवार की देर रात शफी मोहम्मद पिनारा के घर की दीवार तोड़कर दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक तथा मिनी ट्रक के हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

कस्बे के तेजाचौक से बासनी की ओर जाने वाले चौराहे की सड़क व तिलोरा-डोडियाना के बीच का राजमार्ग न. 89 के बेतरतीब हुए निर्माण से आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस ओर पूर्व में कई मर्तबा अनेकानेक संगठनों द्वारा भी प्रशासन को को अवगत कराया जाता रहा है, किंतु कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। तेजा चौक से बासनी की ओर जाने वाले चौराहे पर गहरे गड्ढों में भरे पानी से वाहन चालकों को परेशानी होती है।

इसी तरह राजमार्ग के अधूरे निर्माण से दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इस संबंध में पिछले दिनों मानवाधिकार परिषद के प्रदेश महासचिव किशोर दायमा, यूथ कांग्रेस के इकाई अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सेवक सहित ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को फेक्स से ज्ञापन भेज कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। लेकिन करीब एक महीना बीतने के बावजूद प्रशासन नें कोई सुध नहीं ली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: