bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

10 मार्च को गुर्जरों का महापड़ाव

जयपुर. जनजाति में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गुर्जर अब 10 मार्च को जयपुर में महापड़ाव करेंगे। इसमें जाट, ब्राrाण और राजपूतों सहित अन्य जातियां भी शामिल होंगी। जयपुर में हुई समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद संयुक्त गुर्जर संघर्ष समिति के संयोजक एवं विधायक प्रहलाद गुंजल, सदस्य अतरसिंह भड़ाना ने बताया कि महापड़ाव का स्थान जल्दी ही तय कर लिया जाएगा।

अगर 21 जनवरी की तरह इस बार भी सरकार ने महापड़ाव को रोकने की कोशिश की या रासुका लगाकर गिरफ्तारियां कीं तो सभी समाजों के प्रमुख नेता पहले जयपुर में गिरफ्तारी देंगे।

कटारिया से मिलेंगे : गुर्जर समाज के प्रमुख नेता सोमवार सुबह गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया से मिलेंगे। गृह मंत्री से मांग की जाएगी कि पुलिस गुर्जरों पर अत्याचार न करे। सोमवार को जयपुर में बैसला गुट भी बैठक करेगा।

करने के लिए कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने सोमवार को जयपुर में गुर्जर प्रतिनिधियों की सोडाला में संघर्ष समिति कार्यालय के पास एक बैठक बुलाई गई है। इस मौके पर आंदोलन की अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। इससे पहले रविवार को जयपुर में कर्नल ने समाज के कुछ अन्य नेताओं से गुंजल गुट की रणनीति को लेकर चर्चा की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: