जयपुर. राज्य सरकार ने चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग में पिछले दिनों हुई भर्ती के मामले में जांच कराने का फैसला किया है। चिकित्सा मंत्री नरपत सिंह राजवी का कहना है कि वे इस प्रकरण की जांच करवा रहे हैं और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
‘भास्कर’ ने रविवार को ‘चिकित्सा में पुरुषों को आरक्षण!’ खबर के जरिए चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की इस गड़बड़ी को उजागर किया था। विभाग के अफसरों ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध के जरिए होने वाली 1500 नियुक्तियों में सामान्य वर्ग को बाकायदा पुरुषों का बताकर आरक्षित कर दिया और भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। इस गड़बड़ी को राजधानी में बैठे अफसरों ने भी अनदेखा कर दिया।