bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मालगाड़ियों के इंजन खराब, शताब्दी रुकी

ग्वालियर. सिथौली-संदलपुर रेल खंड पर रविवार को मालगाड़ियों के इंजन खराब होने से रेल यातायात कुछ घंटों के लिए थम गया। शताब्दी एक्सप्रेस करीब आधा घंटे तक सिथौली स्टेशन पर खड़ी रही।

रविवार की अल सुबह 4.30 बजे झांसी जा रही एक मालगाड़ी अचानक सिथौली-संदलपुर रेल खंड पर खड़ी हो गई। ट्रेन के चालक व सहचालक ने इंजन में आई खराबी को ठीक करने की कोशिश करना शुरू की और सूचना गार्ड को दे दी। जब खराबी ठीक नहीं हुई, तब चालक ने नजदीक के स्टेशन मास्टर को सूचना देकर दूसरे इंजन की मांग की।

इस बीच ग्वालियर से झांसी की ओर जाने वाली दूसरी मालगाडियों को पिछले स्टेशन पर रोकना शुरू कर दिया गया। सुबह पांच बजे के करीब ग्वालियर से एक इंजन पहुंचाया गया। उसे लगाने के बाद रेल मार्ग करीब डेढ़ घंटे बाद क्लियर हो सका।

अभी रेल यातायात ठीक चल रहा था कि सुबह नौ बजे के करीब झांसी जा रही एक अन्य मालगाड़ी का इंजन भी तकनीकी खराबी के चलते रुक गया। ट्रेन के बीच रास्ते में रुकते ही अप रेल मार्ग फिर ट्रेनों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया।

ग्वालियर से भोपाल के लिए शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया गया लेकिन आगे रेल मार्ग बंद होने की वजह से शताब्दी को सिथौली स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। आधा घंटे बाद मालगाड़ी में दूसरा इंजन लगाकर आंतरी ले जाया गया, तब शताब्दी एक्सप्रेस भोपाल के लिए रवाना हो सकी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: