News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर.
तीन दिन बाद शहरवासियों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड से हल्की सी राहत मिली। रविवार को थर्मामीटर का पारा थमा और उसने तापमान में न तो गिरावट दर्ज की और न ही बढ़ोतरी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
देश के उत्तरी हिस्से से आ रहीं सर्द हवाओं के कारण पिछले तीन दिनों से शहर शीतलहर की चपेट में था। रविवार को शीत लहर कमजोर पड़ने से ठिठुरन भरी सर्दी में कमी आई। मौसम विज्ञान केन्द्र ने सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो बीते रोज के ही बराबर है। दोपहर में सूर्य और बादलों के बीच अठखेलियां होती रहीं।
बादलों की मौजूदगी और सर्द हवाओं में कमी के कारण अधिकतम तापमान में भी रविवार को गिरावट नहीं आ सर्की। मौसम विज्ञान केन्द्र ने दोपहर में शहर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो बीते रोज के ही बराबर है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में मौसम में विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।