bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सर्दी के हाथों में बूंदों के बाण

जयपुर. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में रविवार को बादल छाए रहे। जयपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर, बीकानेर, झुंझुनूं व जोधपुर सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के बदलते मिजाज से सुबह नौ-दस बजे तक कड़ाके की सर्दी रही तथा दोपहर को खिली धूप से लोगों को राहत मिली। जयपुर में शनिवार रात तापमान बढ़ने का असर रविवार को दिखा।

सुबह नौ बजे तक तेज सर्दी रही, लेकिन इसके बाद तेज धूप निकल आई। श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी के कारण दिनभर शीतलहर चलती रही। लोग दिनभर ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। इसी के साथ बूंदाबांदी होने से रबी फसल के लिए काफी राहत देने वाली मानी जा रही है। अजमेर में दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। बीकानेर में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 9 डिग्री था, जो शनिवार रात घट कर 7 डिग्री पहुंच गया। रविवार को दिनभर कड़ाके की सर्दी रही।

कृषि विभाग के अनुसार शीतलहर के चलते जहां पाला पड़ने की संभावना बनी हुई थी, वह कम हो गई है। इसके साथ ही बूंदाबांदी फसल के के लिए लाभदायक है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर में कमी होगी। अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बूंदाबांदी से बिजली हुई ट्रिप

शहर में देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मकर संक्राति को कई जगह बिजली के तारों में डोर- मांझा उलझ गया था, जिसे हटाने के लिए बिजली कंपनी ने पिछले दिनों निर्देश जारी किए थे, लेकिन हेल्परों की कमी से यह कार्य अब तक नहीं हो पाया है। शनिवार रात हुई बारिश से डोर व मांझा गीला हो गया।

इससे कई इलाकों में बिजली लाइनें ट्रिप हो गईं। झोटवाड़ा, कालवाड़ रोड, मुरलीपुरा, सांगानेर, भांकरोटा, आगरा रोड व परकोटा के कई इलाकों में बिजली गुल रही। बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता जीडी वशिष्ठ ने बताया कि बारिश होने के बाद डोर-मांझा से लाइन ट्रिप हो जाती है। इन्हें हटाने का काम तेजी से चल रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: