News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. न बैंड बाजा और न ही आतिशबाजी। सादगी के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों से दुल्हे एक साथ मंच पर पहुंचे। फूलों के सेहरों से सजे दूल्हों का स्वागत कमेटी के नौजवानों ने किया। उनके साथ दोस्तों की आवभगत के लिए कमेटी की ओर से इंतजाम किए गए। सभी का निकाह भिलाई के मौलाना शान मोहम्मद अशरफी ने पढ़ाया।
मौदहापारा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफूज आलम अशरफी ने कुरआन की तिलावत के बाद सभी के लिए तरक्की और अमन की दुआ की। लाल रंग के जोड़े में सजी दुल्हनों को देखने महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची। कमेटी की ओर से सभी जोड़ों को उपहार भी दिए गए।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक रमीज अशरफ ने बताया कि कमेटी ने लगातार चौथे साल यह आयोजन किया है। इसमें शफीक अहमद का शेख अंजूम, मो. अख्लाक का जैनब बानो, मो. शादाब का शमा परवीन, मो. साबीर का निशा परवीन, हनीफ खान का रुबीना बानो, अफजल आजमी का महरून बी, शेख इस्माइल का नूरजहां बेगम और मो. साबीर का परवीन बानो के साथ निकाह हुआ।
इस अवसर पर अब्दूल रहीम पप्पी सेठी, गुलाम जिलानी अशरफी, अब्दुल खालिक, शेख मुशीर, मो. मुख्तार अशरफी, अमजद खान, अमीन खान, सबदर अशरफी, मुजीब चौधरी, इब्राहीम अशरफी, मो. अशरफ, अनवर पाशा कादरी, अकबर अशरफी, हबीब भाई, फिरोज खान, खलील भाई, अब्दुल रब आदि उपस्थित थे।