bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

ठंड से फिर धूजा कंपकंपी बढ़ी

बीकानेर. तीन दिन खिली धूप के बाद दो दिन से मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। शनिवार को हुई बूंदाबांदी और रविवार को चली तेज हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। बच्चों से लेकर बड़े तक सर्दी में धूज गए। दिन में तेज धूप नहीं निकलने से लोगों को और अधिक परेशानी हुई। अभिभावकों का कहना है कि जब बच्चों की छुट्टी हुई तो मौसम अच्छा हो गया था लेकिन जैसे ही स्कूल खुलने का समय आया तो मौसम ने फिर पलटी खा ली।

दो दिन के मौसम को देखते हुए अभिभावकों का कहना है कि अब तो कुछ दिन के लिए और छुट्टी होनी चाहिए। पिछले दिन हुई मावठ के बाद रातभर मौसम बिगड़ा रहा। रविवार सुबह उसका प्रभाव दिखा। हल्के बादलों से दिनभर धूप नहीं निकलने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन 11 बजे के करीब हल्की धूप निकली लेकिन सर्दी से मुक्ति दिलाने के लिए नाकाफी मानी गई।

रविवार होने के कारण लोग धूप सेकने के लिए दिनभर खुले में या छतों पर टहलते रहे लेकिन धूप में तेजी नहीं होने के कारण उन्हें मायूस होना पड़ा। सर्दी का असर बाजारों पर दिख रहा है। दिनभर तो लोग सड़कों पर दिखे लेकिन शाम होते घरों की ओर जाने लगे। आठ बजे के बाद सर्दी का प्रभाव सड़कों पर दिखने लगता है। यहां अपेक्षाकृत भीड़ कम रह रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिगड़ा मौसम

पश्मिमी विक्षोभ के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। दो दिन से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर इसका प्रभाव अधिक रहा। इसी कारण बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि इसका प्रभाव कम होते एक-दो दिन और लगेंगे।

न्यूनतम पारा लुढ़का

शनिवार को हुई बूंदाबांदी व रविवार को छाए बादलों से दिन के तापमान में विेशेष अंतर नहीं आया लेकिन बीती रात का न्यूनतम पारा दो डिसे नीचे पहुंच गया। न्यूनतम 7.2 डिसे व अधिकतम 17 डिसे दर्ज किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: