बीकानेर. जनवरी महीने से शुरू हुआ सावों का दौर फरवरी माह में इस वर्ष के पिक पॉइंट पर होगा। सैकड़ों जोड़े जिन्दगीभर के लिए हमसफर बनेंगे। फरवरी के २9 दिनों में ११ सावे होने से महीना पूरी तरह खुशियों भरा होगा। एक व तीन फरवरी के सावे के बाद अब लोगों की निगाहे १क् फरवरी के सावे पर टिकी है।
ज्योतिर्विद पंडित हरिनारायण व्यास ‘मन्नासा’ बताते हैं कि ११ फरवरी को बसंत पंचमी पर अबूझ सावे के मुहूर्त के कारण नगर में बड़ी संख्या में विवाह होंगे तो २२ फरवरी का सावा न केवल फरवरी माह बल्कि इस वर्ष का श्रेष्ठ सावा होगा। २२ फरवरी को रात्रिकालीन तुला व कन्या लग्न है जो विवाह के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है।
इसी प्रकार २३ फरवरी को १क् रेखीय सावा होने तथा २८ फरवरी को बिना कोई दोष तथा शुद्ध सावा है ऐसे में लोग पूरी तरह शादियों, पाणिग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह आदि आयोजनों से सराबोर रहेंगे। १३ मार्च तक वैवाहिक कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा नहीं होने से चट मंगनी पट ब्याह की तर्ज पर लगातार मंगनियां भी हो रही हैं।
१४ मार्च को होलाष्टक लगने तथा १४ मार्च को ही सुबह ९.५७ बजे सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही मीन मÝमास शुरू हो जाएगा। ऐसे में एक महीने तक फिर सावों पर ब्रेक लग जाएगा। मन्नासा बताते हैं कि आए दिन कई लोग लड़के-लड़की की कुण्डली मिलान के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं। जिन घरों में शादियां हैं वहां शादियों की चहल-पहल परवान पर है। घर के सभी सदस्यों को विवाह से संबंधित अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी जा रही हैं वहीं बड़े बुजुर्ग साफा पहने मेहमानों की आवभगत करते भी देखे जा रहे हैं।
मैरिज पैलेस बुक, नहीं मिल रहे हलवाई
१९ जनवरी से शुरू हुए सावे का दौर फरवरी माह में अपनी चर्म सीमा पर रहेगा। इस माह ११ सावों के लिए नगर के लगभग सभी भवन-मैरिज पैलेस बुक हो चुके हैं। जिन लोगों के घर में शादियों की तिथि देरी से तय हुई वे लोग खाली जगह व स्कूलों में बारातियों के लिए व्यवस्था करने में जुटे हैं।
हलवाई बलदेव ओझा बताते हैं कि इस महीने ११ सावों के लिए वे पूरे २८ दिन का काम मिला हुआ है। नई बुकिंग के लिए लोगों को मना करना पड़ रहा है। घोड़ी व बाजे वाले व शादियों के लिए अन्य वाहनों की बुकिंग भी हो चुकी है। इस महीने बैंड व घोड़ी बुक करवाने वालों को अब सामान्य से लगभग दुगुनी कीमत पर भी बैंड व घोड़ी मुश्किल से ही मिलेंगे।