bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

तोड़फोड़ की रफ्तार धीमी

रायपुर. g जीई रोड पर तात्यापारा के पास सड़क के एक तरफ तोड़फोड़ का काम फिर सुस्त हो गया। तोड़फोड़ ठेके पर कराई जा रही है। 51 मकान तोड़े जाने हैं, लेकिन 10 ही टूट पाए हैं। निगम अफसरों का दावा है कि यही रफ्तार रही तो तोड़फोड़ पूरी होने में तीन महीने लग जाएंगे और बरसात का मौसम आ जाएगा।

निगम सूत्रों के मुताबिक पेमेंट में अड़ंगा न लग जाए, इसलिए तोड़फोड़ धीमी की गई। तोड़फोड़ का ठेका नागपुर की कंपनी को साढ़े सात लाख रुपए में दिया गया है। काम जल्दी खत्म होने का मतलब है कि जल्दी भुगतान।

बताया जाता है कि जिस कंपनी ने पहले तोड़फोड़ की थी, उसे छह महीने बीतने के बाद भी पेमेंट नहीं किया गया। इसकी वजह निगम के पास फंड नहीं होना बताई गई है। चर्चा है कि फंड नहीं है, इसलिए निगम ने ही ढील दे रखी है, ताकि तोड़फोड़ देर से हो और पेमेंट भी।

लोग परेशान

एक-एर्क ईट उखाड़ रहे मजदूरों की तात्यापारा के लोगों से तनातनी हो गई। उनका कहना था कि कल रात कुर्मी बोर्डिग कुर्मी बर्ो्िडग के बाहर रखी मोटर और कुछ सामान चोरी चला गया। तोड़फोड़ धीरे-धीरे हुई तो यह खतरा बढ़ता जाएगा। काम जल्दी हुआ तो लोग बाउंड्रीवाल बनाकर अपने मकान तो सुरक्षित कर ही लेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: