bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

पाले ने बदला थाली का स्वाद

बीकानेर. vegetables सर्दी के बढ़ते तेवरों ने हरी सब्जियों का जायका कम कर दिया है। पाले के कारण फसलों के साथ-साथ खेतों और बाड़ियों में लगी हरी सब्जियां भी झुलस गई। ऐसे में मंडी में इन सब्जियों की आवक 50 फीसदी से भी कम हुई है। बीकानेर जिले की बाड़ियों और खेतों में खड़ी पत्ता गोभी, टमाटर, मूली, लौकी, पालक, धनिया आदि पाले से झुलस गए हैं।

इनके अलावा बैंगन, टमाटर, खीरा, कद्दू, तरबूज, मिर्ची, मैथी व तरककड़ी आदि सब्जियां भी पाले के कारण खराब हुई है। करीब एक पखवाड़े में इन सब्जियों के भावों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बीकानेर में गुजरात, मथाणिया, सूरतगढ़, चौमूं, श्रीगंगानगर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, पंजाब, हिमाचल के साथ-साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियों की आवक होती है।

गुजरात से आने वाली सब्जियों की आवक इन दिनों न के बराबर है। दूसरे स्थानों से आ रहे बैंगन, भिंड़ी-करेला, टमाटर-मिर्ची की आवक भी आधे से कम हो गई है। बीकानेर में मटर की डिमांड पांच-छह गाड़ी रहती है जबकि इन दिनों दो-तीन गाड़ी मटर ही पहुंच रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति मिर्ची, गोभी, टमाटर और अन्य सब्जियों की है।

पाले के कारण मटर के दाने खराब हो गए हैं। इस कारण मटर के भाव दुगुने से भी बढ़ गए हैं। बीकानेर में मटर की जयपुर से आवक शुरू होने वाली थी लेकिन पाले के कारण यह भी शुरू नहीं हो पाई है। वहीं सूरतगढ़ की लौकी भी अब बीकानेर नहीं पहुंच पाएगी। सर्दी के सीजन में भिंड़ी और करेला की आवक हर दिन दो गाड़ी होती थी लेकिन इन दिनों यहां पर एक-एक गाड़ी ही भिंड़ी-करेला पहुंच रहा है।

तीन-चार रुपए थोक में बिकने वाला आलू भी इन दिनों पांच-छह रुपए के भाव में बिक रहा है। फल-सब्जी मंडी एसोसिएशन का कहना है कि सर्दी के तेवर अगर ऐसे ही रहे तो सब्जियों के भावों में और अधिक तेजी आएगी। अगले एक महीने तक बीकानेर में शादियों की बूम है। शादियों के कारण सब्जियों की डिमांड भी अधिक रहेगी। ऐसी स्थिति में सब्जियों के भावों में तेजी आएगी।

सब्जी विक्रेेता लालसिंह का कहना है कि हरी सब्जियों पर पाले का सर्वाधिक असर पड़ा है। पालक, बैंगन, मटर और टमाटर की आवक जरूरत से काफी कम हो गई है। दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जी की आमद नहीं के बराबर है।

बदल सकता है शादियों में सब्जियों का मीनू

फरवरी और मार्च में शादियों के सीजन के कारण सब्जियों की डिमांड भी बढ़ी है। एक तो पाले के कारण कम हो रही आवक और बढ़ी डिमांड के कारण सब्जियों के भावों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। सब्जी विक्रेताओं की माने तो अगले डेढ़ महीने में आलू, मिर्ची, टमाटर, मटर, गोभी, ककड़ी, खीरा, अदरक, धनिया की डिमांड सबसे अधिक रहेगी।

आजकल मिक्स वेज की डिमांड अधिक होने के कारण गोभी, मटर, मिर्ची का जायका लोगों को अधिक पंसद आ रहा है लेकिन इस वेज में शामिल मटर और गोभी दोनों की पाले से प्रभावित फसलें हैं ऐसी स्थिति में लोग बारात में परोसी जाने वाली सब्जियों में भी बदलाव कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: