bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

हाडोती उद्योग मेले का भव्य शुभारंभ

कोटा. हाल ही संपन्न हुए रिसर्जेन्ट राजस्थान के तहत एक लाख 62 हजार करोड़ रुपए के एमओयू पर सरकार ने हस्ताक्षर किए हैं। कोटा में औद्योगिक विकास की प्रचुर संभावनाएं देखते हुए प्रयास होगा कि उसका यहां भी हिस्सा मिले। उद्योग मंत्री डा. दिगंबर सिंह ने यह बात रविवार को 17 वें राज्य स्तरीय हाडोती उद्योग मेले के उद्घाटन के अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि कोटा में अच्छे स्तर का एयरपोर्ट के साथ स्तरीय होटलों का होना जरुरी है। उद्योगपति तभी यहां आना पसंद करेंगे। इससे पूर्व श्री सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव राजावत ने कहा कि कोटा पावर सेंटर भी है और वाटर सेंटर भी। दुर्भाग्य से गत दो दशकों में शहर का औद्योगिकीकरण सही दिशा में नहीं हो पाया।

समारोह में यह भी रहे मौजूद

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष गोविन्दराम मित्तल, कोटा लघु उद्योग काउसिंलिग के अध्यक्ष एलसी बाहेती, स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज के सचिव एसके जैन, फोर्टी के संभाग अध्यक्ष परसराम झामनानी, आरएपीपी के निदेशक सीपी झाम्ब, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के मुकेश त्यागी व सुरेश मित्तल, समेत विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि, अधिकारी, हस्तशिल्पी, उद्यमी व गणमान्यजन उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: