कोटा. मौसम विभाग ने रविवार को कोटा में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में 4.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे ठंड से राहत मिली है। इस दिन कोटा में दिनभर तेज धूप निकली रही, लेकिन ठंडी हवा भी चलती रही, जो बीच-बीच में ठंड का अहसास कराती रही।
इससे पहले शनिवार को संभाग में कई जगह बूंदा-बांदी हुई थी। मौसम के बदलते ही सर्दी में जकड़े लोगों ने राहत की सांस ली। शाम होते ही ठंड का अहसास गहराने लगा था। बूंदी, बारां व झालावाड़ जिलों में भी कोटा जैसा ही मिलाजुला मौसम रहा।