bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

ग्रामीण की मौत के बाद डंपर जलाया

रायगढ़. b शहर से लगे छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर डंपर की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने एक की बेदम पिटाई करने के बाद डंपर फूंक दिया।

ग्राम सहदेवपाली निवासी शौकीलाल निषाद (३५) रविवार की शाम पौने 6 बजे साइकिल से रायगढ़ की ओर आ रहा था। अभी वह चुटकुमुड़ा (छातामुड़ा बाईपास रोड) पर पहुंचा ही था कि रायगढ़ की ओर से आ रही डंपर क्र. सीजी 12-सी/2747 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर से कुचले जाने से साइकिल सवार शौकीलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। आए दिन औद्योगिक वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित भीड़ बेकाबू हो गई। बताया जाता है कि डंपर में चालक सहित 3 लोग सवार थे। उनमें से दो तो भाग गए, पर भीड़ ने एक की बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद भीड़ ने मिट्टी तेल व पेट्रोल छिड़ककर डंपर को आग लगाने के बाद चक्काजाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक लोगों का प्रदर्शन जारी था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

पहले भी हुई थी दुर्घटना के बाद आगजनी: कलानगरी के औद्योगिक नगरी के रूप में तब्दील होने की परिणति आए दिन डंपर, भारी वाहनों से सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लगभग 3 वर्ष पूर्व 8 मई 05 को चक्रधर नगर में हुए सड़क हादसे के पश्चात उपजे जनाक्रोश ने एक-एक कर 7 ट्रक फूंक दिए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: