bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

300 मीटर टेलीफोन केबल चोरी

सादुलपुर. राजगढ़-लंबोर के बीच टेलीफोन की 300 मीटर एयर ओएफसी लाइन काटकर कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया। घटना को लेकर टेलीफोन विभाग की ओर से मामला दर्ज करवाया है। लाइन के कटने से लंबोर एक्सचेंज से जुड़े एक दर्जन गांवों के टेलीफोन डैड पड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व 31 जनवरी को चांदगोठी की बणी में 50 पेयर की 100 मीटर केबल तथा उससे पूर्व चार जनवरी को श्याम मंदिर के पास कोई अज्ञात व्यक्ति 1200 पेयर की ढाई मीटर केबल काटकर चोरी कर ले गया। इससे पूर्व दिसंबर में श्याम मंदिर के पास से ही केबल काटकर चोरी कर ले जाई जा चुकी है। मूंदीताल गांव की रोही में भी दिसंबर में ही केबल काटकर चोरी की घटना हो चुकी है।

सैकड़ों टेलीफोन डैड

राजगढ़-लंबोर के बीच टेलीफोन केबल कटने के परिणामस्वरूप लंबोर बड़ी एक्सचेंज से जुड़े दर्जनों गांवों के सैकड़ों टेलीफोन डैड हो गए हैं। गौरतलब है कि लंबोर एक्सचेंज से लंबोर छोटी, बड़ी, मिठड़ी केशरीसिंह, मिठड़ी बलवंतसिंह बैरासर छोटा, बैरासर बड़ा, देवीपुरा, सहित अन्य गांव जुड़े हुए है। ग्रामीण अंचल के टेलीफोन डैड होने के कारण लोगों को कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: