bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

अब नहीं चुकाना होगा रिप्लाई पोस्टेज

झुंझुनूं. बैंक, बीमा, संचार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों आदि को अब ग्राहकों से रेस्पोंस के लिए पत्रों के साथ रिप्लाई कार्ड्स, लेबल्स आदि नहीं भेजने पड़ेंगे। इस सिरदर्दी को खत्म करते हुए डाक विभाग ने अब इनके लिए ‘फ्री पोस्ट’ सेवा चालू की है।

इसके तहत संबंधित संस्थान को जवाबी पत्र लिखने वालों से किसी प्रकार का पोस्टेज चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। जिस तरह से आजकल मोबाइल पर संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी व अन्य कई निजी, सरकारी व मार्केटिंग कंपनियों के मैसेज आते हैं और रेंस्पोंस के लिए कुछ नंबर डायल करने को कहा जाता है।

इसी प्रकार विभिन्न तरह के काम से जुड़े संस्थान लोगों को या संबंधित संस्थानों को अपने व अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए पत्र व्यवहार करते हैं। लेकिन अधिकांश मामलों में सामने वाले से उन्हें कोई रेस्पोंस नहीं मिलता है। डाक विभाग ने इस समस्या को समझते हुए इन संस्थाओं के हित में यह नई ‘फ्री पोस्ट’ सेवा शुरू की है। इसके तहत इन संस्थाओं को एक फ्री पोस्ट कोड दिया जाएगा जिसमें इनके बारे में जरूरी जानकारी संग्रहित होगी।

अब इन संस्थाओं को पत्रों के साथ रिप्लाई कार्ड, लेबल्स आदि भेजने से

निजात मिलेगी। इस सेवा के बदले डाक विभाग कुछ शुल्क लेकर इन संस्थाओं को एक ‘फ्री पोस्ट कोड’ प्रदान करेगा। अब संस्थाओं द्वारा किसी से पत्र व्यवहार किया जाएगा तो वे अपने लिफाफे पर फ्री पोस्ट कोड लिखेंगे। और संबंधित संस्था को रेस्पोंस के लिए इस पत्र का जवाब देने वालों को अब कोई पोस्टेज नहीं देना पड़ेगा। लिफाफे पर संबंधित संस्थान के पते की बजाय अब सिर्फ उसका फ्री पोस्ट कोड लिखने से ही काम चल जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: