bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

सरसों पर पाले का कहर

चूरू. farm जिले में लगातार कई दिनों तक अत्यधिक सर्दी व पात्त पड़ने के कारण फसलों में भी नुकसान हुआ है। सर्वाधिक नुकसान सरसों की फसल में हुआ है। पाले से सब्जी उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसलों को पहुंचे नुकसान का सर्वे किया। कृषि अधिकारी ने शनिवार शाम कलेक्टर को अपनी सर्वे रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट के अनुसार पाÝे से सरसों को 40 प्रतिशत, गेहूं व चने को एक-एक प्रतिशत व जौ को पांच प्रतिशत नुकसान पहुंचा।

दूसरी ओर किसान इससे अधिक खराबा होने की आशंका जता रहे हैं। पिछले वर्ष सर्दी कम पड़ने व मावठ होने के कारण चने का रिकार्ड उत्पादन हुआ, पर इस वर्ष लगातार पात्त पड़ने से फसलों का 10 से 20 प्रतिशत उत्पादन कम होने की आशंका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: