bhaskar Web English
HomeHealth Health

रोगों से बचने के लिए खाने पर कंट्रोल

नई दिल्ली. खाने की आदतों और रहन-सहन में आ रहे बदलावों की वजह से दुनिया में करोड़ों लोग कैंसर से मर रहे हैं। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट से पता चला है कि हर साल विभिन्न रोगों से मरने वाले 5 करोड़ 80 लाख लोगों में से 13 प्रतिशत केवल कैंसर का शिकार हो जाते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार यदि यही हालात रहे तो3 दुनिया में 2015 तक कैंसर से मरने वालों की संख्या 9 लाख और 2030 तक 11 लाख 40 हजार तक पहुंच जायेगी।

गौरतलब है कि 4 फरवरी को हर साल' विश्व कैंसर दिवस' मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर से मरने वालों और इससे समाज पर पड़ने वाले असर को पहचानना है। इस मौके पर कैंसर को में काबू रखने के तरीके सिखाने और इसके प्रति आम लोगों में जागरूकता और जानकारी लाने की कोशिशें की जाती हैं। डब्ल्यूएचओ की कैंसर रिपोर्ट में कहा गया है कि कैंसर के 40 प्रतिशत मामलों को, संतुलित भोजन, रेगुलर एक्सरसाइज और स्मोकिंग से दूर रह कर काबू किया जा सकता है। मौजूदा समय में कैंसर से मरने वालों में ज्यादा तादात तंबाकू का सेवन करने वालों की है। रिपोर्ट में विकासशील देशों में कैंसर के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: