bhaskar Web English
HomeNewsNational National

राज ठाकरे शैतान हैं: नीतिश कुमार

पटना.उत्तर भारतीयों और छठ पूजा के खिलाफ राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज ठाकरे को शैतान के खिताब से नवाज दिया। नीतिश ने कहा कि राज ठाकरे ऐसे शैतान हैं जो समाचारों में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ रेल मंत्री लालू यादव ने कहा कि राज ठाकरे राजनीति की दुनिया में अभी बच्चे हैं। इस तरह की छोटी-मोटी बातों की राजनीति करके वो हम उत्तर भारतीयों का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। सिर्फ महाराष्ट्र और मराठी के बल पर वो बहुत दूर तक नहीं जा सकते। लालू ने यह भी कहा कि जहां तक छठ पूजा पर छींटाकशी की बात हैं तो उसका फल तो उनको जरूर मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: