HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

सदाबहार है इनकी चमक

सदाबहार है इनकी चमक कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमेशा पसंद की जाती है। वक्त बदल जाता है, बाजार और कारीगर भी बदल जाते हैं। नहीं बदलता तो इन लुभावनी वस्तुओं का आकर्षण। रत्नों का आकर्षण भी ऐसा ही है, जो सदियों बाद भी कम नहीं हुआ। विश्व की हर पुरानी सभ्यता के लोग रत्नों की खूबसूरती से आकषिर्त थे। आज भी इनका जादू बरकरार है। फैशन, ब्यूटी और स्टेटस सिंबल होने के साथ इन रत्नों का ज्योतिष के अनुसार भी विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं, एयरल्ड, टोपाज और सफायर जैसे रत्नों के बारे में-

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनियाभर की महिलाएं अपनी सगाई पर किसी भी और रत्न के बजाय पन्ने की अंगूठी पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। ग्रीक की सभ्यता हो या मुगलों का साम्राज्य पन्ना हमेशा से ही राजा-महाराजाओं की शान को अपनी चमक से बढ़ाता रहा। वैदों में भी हरे रंग के एक रत्न का वर्णन है जो सौभाग्य बढ़ाता है। पन्ना भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, ब्राजील, रशिया जैसे देशों में पाया जाता है। खदानों से पन्ना निकालने के बाद उसे कटिंग सेंटर्स पर भेजा जाता है और वहां से यह गहने बनाने वाले कारीगरों तक पहुंचता है। एमरॉल्ड के पेंडेट, रिंग्स और ब्रेसलेट सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। एमरॉल्ड की हैवी ज्वेलरी के बजाय डेलीकेट ज्वेलरी को ज्यादा पसंद किया जाता है।

किस्मत चमकाता पन्ना
पन्ने को बुध ग्रह का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष में एक पुरानी कहावत है कि बुध ले सुध। कहते हैं कि पन्ना पहनने से हमारे सूक्ष्म आभामंडल के विकार दूर होते हैं और चेहरे पर कांति आती है। त्वचा रोग के शिकार लोगों को भी ज्योतिष पन्ना पहनने की सलाह देते हैं।

शाइन विद सफायर
एक आम धारणा के अनुसार दुनियाभर के 50 प्रतिशत लोग नीले रंग को पसंद करते हैं। जब नीला रंग लोगों को इतना लुभाता है तो भला नीले रंग के नीलम के चाहने वाले कम कैसे हो सकते हैं। प्रेशियस स्टोंस में नीलम को पसंद करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। हीरा और नीलम के कॉम्बिनेशन से बनी ज्वेलरी की खूबसूरती की बराबरी पुराने जमाने से लेकर आज तक का कोई और कॉम्बिनेशन नहीं कर सका। सफायर को माइन से निकालने के बाद कटिंग सेंटर भेजा जाता है, वहां किस एंगल से की कटिंग होती है उस पर निर्भर करता है कि सफायर के रंग कैसे और क्या होंगे। गौरी सी नाजुक अंगुलियों पर सजी नीलम की अंगूठी खूबसूरत लगती है।

समृद्धि का साथी- नीलम पहनने से सकारात्मक प्रभाव के रूप के लोगों को नाम और प्रसिद्धि मिलती है। इससे मान-सम्मान और समृद्धि में वृद्धि होती है।

ट्विंकलिंग टोपॉज
टोपॉज यानी कि पुखराज की चमक के दीवानों में दुनिया की कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं। ऑस्कर वाइल्ड ने इस रत्न से प्रभावित होकर लिखा कि पीले रंग का पुखराज शेर की चमकती हुई आंख की तरह लगता है, गुलाबी पुखराज कठफोड़वे की आंख की तरह और हरा पुखराज बिल्ली की आंख की तरह लगता है। इजिप्ट के लोग पुखराज की चमक को सूर्य की आभा का प्रतीक मानते हैं, रोम में इसे बृहस्पति ग्रह का प्रतीक माना जाता है। टोपाज ब्राउन, रेड, यलो, पिंक कलर्स में पाया जाता है।

पुखराज बढ़ाए आत्मविश्वास - पुखराज निराशा में डुबे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होता है। रचनात्मकता को बढ़ाने में सहायक होता है।

बजट में समाएं
* प्रेशियस स्टोंस आपके बजट से बाहर की चीज नहीं है।
* प्रेशियस स्टोंस के सैट्स 15 हजार से 30 हजार की रेंज में आसानी से उपलब्ध हैं। प्रेशियस स्टोंस के साथ डायमंड का प्रयोग होने से ज्वेलरी के दाम बढ़ जाते हैं।

सावधानियां
* रत्नों को खरीदते वक्त आपको कुछ सावधानियां भी बरतना चाहिए।
* सबसे पहले आप उस रत्न की रिसैल वैल्यू जरूर पूछ लें।
* कोई भी महंगा रत्न खरीदने से पहले कैश बैक की गारंटी लें।
* आप चाहे तो विक्रेता से कहकर खरीदे गए रत्न का सर्टिफिकेट मंगवा सकते हैं। रत्नों की शुद्धता का सर्टिफिकेट इंडियन जेमोलॉजिकल इंस्टिटच्यूट मुंबई या जेम टेस्टींग लेबोरेटरी जयपुर द्वारा जारी किया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: